फिरोजाबाद, नवम्बर 15 -- Firozabad News: थाना जसराना क्षेत्र के तहत एटा मार्ग पर किसी वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रविवार को सुबह तड़के हुआ। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। युवक पुलिस और सेना की भर्ती को लेकर तैयारी कर रहा था और इसी को लेकर दौड़ लगाने के लिए सुबह निकला था। इलाका पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। हादसे से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव खेरिया पटीकरा थाना जसराना निवासी 18 वर्षीय बौबी खान पुत्र रियाज मोहम्मद पिछले काफी समय से सुबह पुलिस और सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी करने को दौड़ लगाता था। रोजाना की तरह रविवार की अलसुबह भी वह जब दौड़ लगा रहा था तो एटा रोड पर पाढ़म स्थित सैयद के निकट अचानक किसी वाहन ने रौंद दिया। जब तक आसपास के लोगों को इसकी ज...