फिरोजाबाद, अगस्त 25 -- Firozabad News: मटसेना थाना गांव पुरा दिलीप में सोमवार सुबह अचानक भरभराकर एक मकान की छत गिर पड़ी। जिससे घरेलू सामान टूट गया। गनीमत रही कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से परिवार मकान के बाहर सो रहा था, अन्यथा की स्थिति में जनहानी हो सकती थी। गांव निवासी लवलू ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। रविवार रात वह मकान की छत पर सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे मकान के बाहर टिनशेड में सो रहे थे। सोमवार सुबह छह बजे अचानक मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। इस दौरान लवलू दीवार पकड़कर लटक गया। छत गिरने की आवाज से आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: दीवार टीन शेड पर गिरी, परिवार के पांच लोग मलबे में दबे मकान के मलबे में दबने से घरेलू सामान और कमरे में रखी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ग्रामीण...