Firozabad News: भट्ठी लीक होने से लगी आग, फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी
फिरोजाबाद, अक्टूबर 26 -- Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र स्थित एक ग्लास फैक्ट्री में शनिवार देर रात भट्टी लीक होने से आग लग गई। गर्म कांच का लावा फैलने से श्रमिकों में खलबली मच गई। श्रमिक और कर्मचारी फैक्ट्री में उपलब्ध संसाधन से आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। सूचना मिलने पर फायर सर्विस के जवान दो दमकल लेकर मौके पर पहुंच गए। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ढोलपुर रोड पर नन्नुमल ग्लास के नाम से फैक्ट्री है। शनिवार देर रात भट्टी लीक होने से गर्म कांच फैलने लगा। यह देख श्रमिक फायर हाईड्रेंट और इंस्टीग्यूसर से आग बुझाने में जुट गए। श्रमिकों ने फैक्ट्री स्वामी को जानकारी दी। श्रमिकों ने गर्म कांच को फैलने से तो रोक लिया, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। इसके बाद फैक्ट्री स्वामी ने फायर स्टेशन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.