फिरोजाबाद, सितम्बर 7 -- Firozabad News: थाना जसराना क्षेत्र में नगला हरिपाल के पास तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। मिलावली खड़ीत निवासी शैलेष पुत्र सुखवीर अपनी पत्नी लता के साथ 28 अगस्त को बाइक से अपनी ससुराल से घर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे वे नगला हरिपाल, पाढ़म के पास सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। तेज रफ्तार से आई बोलेरो के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में शैलेष और उनकी पत्नी लता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल एटा ले जाया गया। चिकित्सकों ने शैलेष की हालत गंभीर देखते...