Firozabad News: बैक लॉग सफाई कर्मचारी से अन्य काम कराने का विरोध
फिरोजाबाद, अगस्त 19 -- Firozabad News: शिकोहाबाद नगर पालिका में बैक लॉग सफाई कर्मचारी से सफाई न कराकर अन्य कार्य कराने से नाराज सफाई कर्मी ने पंजाबी कॉलोनी में पुलिस को बुला लिया। विवाद होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। सफाई कर्मचारी रिंकू ने आरोप लगाया कि बैकलॉग सफाई कर्मचारी साफ सफाई का कार्य नहीं करते हैं। उनसे नगर पालिका प्रशासन द्वारा अन्य कार्य कराए जाते हैं। बैकलॉग कर्मचारी श्रीपाल ने बताया कि उन्हें गली की उखड़ी टाइल्स को ठीक करने के लिए कहा गया। वह अधिकारियों के आदेश का पालन कर रहे हैं। वहीं सफाई कर्मचारी का कहना है कि सफाई कर्मचारी अपना काम कर रहे हैं लेकिन बैकलॉग कर्मचारी सफाई कार्य नहीं करते। जिसके कारण साफ सफाई व्यवस्था भंग होती है। सभी से सफाई काम कराया जाए। पुलिस ने दोनों की बात सुनने के बाद वापस लौट गई।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.