फिरोजाबाद, अक्टूबर 1 -- Firozabad News: सरकारी ट्रामा सेंटर में पेट दर्द से पीड़ित बेलदार की उपचार के दौरान मौत होने पर परिजनों और चिकित्सकों में जमकर मारपीट हुई। जिससे मरीजों और तीमारदारों में अफरा तफरी मच गई। मारपीट से गुस्साएं जूनियर, सीनियर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप करते हुए ट्रामा सेंटर के बाहर आकर धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। अधिकारियों ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर वे काम पर वापस लौटे। उत्तर थाना क्षेत्र के सविता नगर निवासी 26 वर्षीय मोहन शर्मा उर्फ मोनू पुत्र रूकमपाल बेलदारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार रात सात बजे अचानक उसके पेट में असहनीय दर्द होने लगा। मां रजनी देवी और पिता उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। रात 10 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लाप...