Firozabad News: बेटे-बहू ने बुजुर्ग को पीटा, जान से मारने की धमकी
फिरोजाबाद, अगस्त 17 -- Firozabad News: थाना दक्षिण क्षेत्र में एक पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट की। घर से निकालने का दबाब बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बुजुर्ग की तहरीर पर बेटा-बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना दक्षिण क्षेत्र के कटरा पठानान हरभजन चौक निवासी हरप्रसाद का कहना है कि वह शनिवार को दोपहर अपने घर पर था। इस दौरान उसके बेटे अनुज एवं उसकी पत्नी पूजा आए तथा पारिवारिक बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगे। बेटे एवं बहू ने बुजुर्ग हरप्रसाद के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की तथा धमकाते हुए कहा कि घर से निकल जा। अगर फिर से घर में आया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने बुजुर्ग की तहरीर पर बेटे एवं बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.