Firozabad News: बेटे और नातियों ने दादा-दादी को पीटा
फिरोजाबाद, जुलाई 14 -- Firozabad News: फिरोजाबाद के थाना अरांव के इब्राहिमपुर नगला धनुआ निवासी रामनिवास का कहना है कि बीते दिनों उसका भाई अवनीश कुमार, उसके बेटे सुमित एवं संत कुमार, पत्नी नेमा देवी हाथों में लाठी-डंडे लेकर घर पर आए तथा गाली देने लगे। मां गंगा देवी एवं पिता जर्मन सिंह ने गाली देने से मना किया तो उन्होंने पिता एवं मां के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने रामनिवास की तहरीर पर उसके भाई एवं भाई के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.