फिरोजाबाद, अगस्त 27 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में आमरी की पुलिया के पास बेकाबू कार ने बाइक सवार भाई बहन को रौंद दिया। हादसे में दोनों भाई बहन घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया। शशांक पुत्र राम सेवक निवासी जहांगीरपुर गैलरई अपनी बहन कविता के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। जब उसकी बाइक आमरी की पुलिया के पास पहुंची ही थी कि तभी एक बेकाबू कार ने बाइक सवार भाई बहन की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर मैडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...