Firozabad News: बेकाबू कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, गंभीर
फिरोजाबाद, अगस्त 11 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी दान सहाय के पास एक कार ने बाइक सवार युवक, उसके बच्चे के टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को अस्पताल लेकर आए जहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सोनपाल (25) पुत्र सुभाष निवासी धर्मनगर थाना नसीरपुर मंगलवार की दोपहर अपने बेटा रुद्राक्ष (03) को लेकर नसीरपुर से अपने गांव जा रहा था। जब युवक की बाइक गांव गढ़ी दान सहाय के पास पहुंची ही थी कि तभी उरावर की ओर से आती हुई एक कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक कार लेकर भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.