फिरोजाबाद, सितम्बर 26 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। संचारी रोगों के अलावा अन्य लोगों पर रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जनपद के सभी विकास खंडों पर ब्लॉक टास्क फोर्स गठित की गई है जो बीमारियों पर लगाम लगाने का कार्य करेगा। सभी विकासखंडों पर खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में बीमारियों को लेकर प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक होगी। टास्क फोर्स में स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य कई विभागों के अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को नामित किया है। बैठक के अलावा बीमारियां रोकने को होने वाली कार्रवाई के दौरान सभी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसके लिए विकास खंडवार रोस्टर तैयार किया है। टास्क फोर्स गांव में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देगी तथा सफाई करने की जिम्मेदारी संबंधित प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य के ...