Firozabad News: बीएससी छात्र ने लगाई फांसी, आठ दिन बाद है भाई की सगाई
फिरोजाबाद, नवम्बर 14 -- Firozabad News: रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर शादी वाले घर में मातम भरी चीख-पुकार मच गई। घर में रंगाई पुताई चल रही थी तो आठ दिन बाद होने वाली सगाई के लिए रिश्तेदार भी आना शुरू हो गए थे, लेकिन इस दौरान छोटे बेटे की फांसी लगाने की खबर से परिवार में मातम फैल गया। दूल्हे के छोटे भाई का शव पड़ोसी के घर पर लटका हुआ मिला था। जानकारी होने पर परिजन और आसपास के लोग छत पर पहुंचे और उसे नीचे उतारकर ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सैलई अंबेडकर पार्क निवासी 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र सतीश कुमार बीएससी का छात्र था। घर में बड़े बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थी। 22 को बड़े भाई का लगुन टीका है। घर में त्योहार से रिश्तेदारों का आना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.