Firozabad News: बीएसए ने किया स्कूलों का निरीक्षण, साफ-सफाई के निर्देश
फिरोजाबाद, अक्टूबर 30 -- Firozabad News: गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापकों को शिक्षण व्यवस्था में सुधार के साथ में साफ-सफाई के निर्देश दिए। बीएसए अनिल कुमार ने गुरुवार को प्राथमिक स्कूल खरगपुर, खैयातान, खैरगढ़ एक, नगला भवानी, पृथ्वीपुर, केशोपुर, कुबेरपुर, नगला कल्यान, नगला सदिया, उच्च प्राथमिक स्कूल खैरगढ़, नगला भवानी, पृथ्वीपुर का निरीक्षण किया। क्लास में जाकर बच्चों को पढ़ाया। वहीं इस दौरान कुछ जगह पर सफाई न मिलने पर प्रधानाध्यापकों को सफाई के निर्देश दिए। ब्लॉक संसाधन केंद्र खैरगढ़ में आहूत बैठक में प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक को स्कूल के छात्रों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ शैक्षिक कार्य की गुणवत्ता पर जोर दिया।
शिक्षकों के दस्तावेज तलब बीएसए ने मांगे शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.