फिरोजाबाद, जुलाई 27 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव रपड़ी में भाई, पिता को गाली देने का विरोध करने पर बीएसएफ के जवान पर हमला कर दिया। आरोपी भाई ने जवान को लहूलुहान कर दिया। जवान ने अपने भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अमिर पुत्र खलील निवासी ग्राम रपडी थाना नसीरपुर बीएसएफ में वर्तमान में बंगाल में कार्यरत है। जवान के भाई नगीन एक सड़क हादसे में घायल हो गया था। वह अपकाश लेकर अपने भाई को देखने के लिए अपने गांव आया था। जवान का भाई मोहिसिन अपने पिता, भाई नगीन को जमीन जायजाद के बंटवारे को लेकर गाली गलौज कर रहा था। यह देखकर बीएसएफ के जवान ने अपने भाई को समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी भाई ने जवान को दांत से काट लिया उसके बाद डंडा लेकर अचानक से अपने भाई पर हमला कर दिया। हमले में जवान घायल हो ...