फिरोजाबाद, सितम्बर 26 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने शनिवार को नगर निगम में बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि नगर निगम में रजिस्ट्रेशन वाले ही शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ा सकेंगे।

ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण के कोई भी चालक अपना वाहन नहीं चला सकेगा। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को सोमवार से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त के अलावा पुलिस यातायात निरीक्षक मौजूद थे। नगर आयुक्त ने कहा कि सोमवार को सुबह होते ही ई-रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू कर दिया जाए तथा यह अभियान लगातार जारी रखा जाए। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी ई-रिक्शा शहर की सड़क पर नहीं दौड़ना चाहिए। नगर निगम में इसके लिए अलग से व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन का कार्य तत्काल क...