फिरोजाबाद, जुलाई 22 -- Firozabad News: थाना जसराना के गांव इटोली में बिजली का करंट लगने से एक युवक झुलस गया। जिससे वह अचेत हो गया। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सोनू 30 पुत्र लाखन सिंह निवासी इटोली थाना जसराना बुधवार को घर पर बिजली का कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान उसे बिजली का करंट लग गया। जिससे वह झुलसकर अचेत हो गया। जब परिजनों ने युवक को अचेत देखा तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...