Firozabad News: बिजली कटौती को लेकर लोगों में गुस्सा
फिरोजाबाद, अगस्त 3 -- Firozabad News: विकास खंड हाथवंत के डूडपुरा में विगत एक सप्ताह से विद्युत ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी कमी के कारण उपभोक्ताओं को विद्युत सप्लाई नहीं मिल रही। ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण जहां विद्युत सप्लाई न मिलने के कारण पीने के पानी के लिए एवं मोबाइल चार्ज करने के लिए भी इधर-उधर भटक रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत उप संस्थान प्रतापपुर पर शिकायत भी दर्ज कराई है। अवर अभियंता के आश्वासन देने के बाद भी विद्युत ट्रांसफार्मर ठीक नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.