फिरोजाबाद, सितम्बर 9 -- Firozabad News: ककरऊ कोठी विद्युत सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति ठप होने पर क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारी फॉल्ट को ठीक करने में जुटे थे, उसी दौरान शराब के नशे में एक युवक वहां पहुंच गया। कर्मचारियों ने उससे जाने के लिए कहा तो उसने मशीन पर अपना सिर मार दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया। रहना नाला स्थित ककरऊ कोठी विद्युत सब स्टेशन की विद्युत आपूर्ति फाल्ट होने से बाधित हो गई थी। इसी दौरान मोनू नाम का युवक वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने विद्युत कर्मचारियों के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने विरोध जताया तो उसने मशीन पर अपना सिर मार दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने उसे बाहर कर दिया। कुछ देर बाद अंबेडकर नगर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक महिलाएं और पुरुष विद्युत सब स्टेशन पर ...