Firozabad News: बाल अपचारी सहित तीन चोर गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
फिरोजाबाद, अगस्त 13 -- Firozabad News: रामगढ़ थाना पुलिस ने गुरुवार को भीकनपुर की तरफ जाने वाले रास्ते से एक बाल अपचारी सहित तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दुकान से चोरी किए गए दो मोबाइल और नगदी बरामद की है। पुलिस ने बाल अपचारी को बाल सुधार गृह और दो चोरों को जिला कारागार भेजा है। विगत दिनों थाना क्षेत्र स्थित एक दुकान से चोरी हुई थी। दुकानदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दुकान के आसपास घरों और मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक बाल अपचारी सहित दो चोरों के नाम प्रकाश में आए।पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सत्य प्रकाश पुत्र महेश चंद्र, ललित पुत्र महाराज सिंह निवासी ठारपूठा बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.