Firozabad News: बारिश से भरभराकर गिरी छत, बाल-बाल बचा परिवार
फिरोजाबाद, जुलाई 24 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में विगत कई दिनों से चल रही बरसात के चलते आदर्श नगर के रूप नगर में मकान की छत भरभराकर गिर गयी। हादसे के समय मकान स्वामी घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन समय रहते बाहर निकल जाने के चलते उसकी जान बच गई। हादसे से परिवार में अफरा तफरी मच गई। सतेंद्र पुत्र छोटेलाल निवासी रूप नगर आदर्श नगर के मकान की छत गुरुवार रात लगातार हो रही बारिश के कारण अचानक गिर गई। छत गिरने को तेज आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि मकान गिरने से पहले ही सतेंद्र बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। लेकिन छत गिरने से घर में रखा घरेलू सामान मलबे में दब गया जिससे चलते परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.