Firozabad News: बाबा महाकाल पालकी यात्रा में उमड़े शिव भक्त
फिरोजाबाद, अगस्त 18 -- Firozabad News: श्रावण के तीसरे सोमवार पर बाबा महाकाल की पालकी यात्रा से समूचा शहर शिवमय हो गया। मंदिर श्री राधाकृष्ण पर महापौर कामिनी राठौर एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष डा सतीश दिवाकर ने संयुक्त रूप से पालकी यात्रा का दीप प्रज्वलन एवं भगवान शिव की आरती उतारकर शुभारंभ किया। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ताओं के अलावा आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे। पालकी यात्रा में आधा दर्जन से अधिक झांकियां श्रद्धालुओं का मन मोह रही थीं।श्रीराधाकृष्ण मंदिर से चलकर पालकी यात्रा घंटाघर चौराहा, गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा, जलेसर रोड, बर्फखाना चौराहा, डाकखाना चौराहा होते हुए गंज मोहल्ला स्थित मंदिर श्री सिद्धेश्वर नाथ पहुंचकर संपन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.