Firozabad News: बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 21 -- Firozabad News: टूंडला-एटा मार्ग पर शुक्रवार को हुए एक मार्ग हादसे में महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसा थाना पचोखरा के अंतर्गत गांव श्रीनगर के निकट हुआ। जनपद एटा के थाना जलेसर अंतर्गत गांव माडई निवासी 32 वर्षीय रेशमा देवी पत्नी जनक सिंह अपने पुत्र लक्ष्मीकांत के साथ मोटरसाइकिल से अपने मायके छिकाऊ जा रही थी। टूंडला-एटा मार्ग स्थित गांव श्रीनगर के समीप अचानक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला अचानक बाइक से गिरी और ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पीएम को भिजवाया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। ट्रक को थाने पहुंचा दिया। महिला की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.