Firozabad News: बाइक सवार दो बदमाश छीनकर भागे मोबाइल
फिरोजाबाद, जुलाई 13 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के सुभाष तिराहा पर फिरोजाबाद जाने का इंतजार कर रहे एक युवक से बाइक सवार दो युवक उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। उसने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विपिन कुमार पुत्र कपिल देव निवासी मुबारकपुर टाण्डा जिला अंबेडकर नगर हाल निवासी लेबर कलोनी थाना लाइनपार फिरोजाबाद 9 जुलाई को सुभाष तिराहे पर फिरोजाबाद जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। किसी का फोन आने पर वह बातें कर रहा था। बाइक सवार दो युवकों ने युवक के हाथों में झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीनकर भाग गया। युवक ने पीछा किया लेकिन तब तक बाइक सवार तेजी से बाइक लेकर भाग गए। पुलिस ने मोबाइल लूटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.