Firozabad News: बाइक सवार टप्पेबाज दो महिलाओं के कुंडल लेकर भागे
फिरोजाबाद, जुलाई 13 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में बाइक सवार दो टप्पेबाज महिलाओं को बातों में फंसाकर उनसे आभूषण लेकर फरार हो गए। महिलाओं ने थाने में कोई शिकायत नहीं की है। अनीता, आरती निवासी स्वामी नगर रविवार को घर से दूध लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान उन्हें बाइक सवार दो टप्पेबाज युवक मिले। उन्होंने महिलाओं से शिव मंदिर का पता पूछा उसके बाद उन्हें कहा कि घर में कुछ भूत का चक्कर है। उन्होंने महिलाओं को पुड़िया देते हुए कहा कि यह रख देना। समस्या दूर हो जाएगी और पुड़िया सोने में बदल जाएगी। आरोपियों ने दोनों महिलाओं को बातों में फंसाकर एक महिला के कुंडल, दूसरी महिला का सुई धागा कुंडल उतरवाया और भाग गए। महिलाओं ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी देखे हैं। इस संबध में अभी तक थाने में कोई शिकायत नहीं की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.