Firozabad News: बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत
फिरोजाबाद, जुलाई 20 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में शनिवार को माधौगंज फ्लाईओवर पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया था। जिसका आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। नगला जवाहर रेलवे स्टेशन निवासी नेत्रपाल पुत्र शोभाराम उर्फ जगदीश 18 जुलाई की रात अपनी बाइक से शिकोहाबाद से अपने घर लौटकर जा रहा था। वह माधौगंज फ्लाईओवर पर पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आते हुए वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद रेफर कर दिया। जहां हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले गए जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.