Firozabad News: बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 13 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में मैनपुरी चौराहे के पास दो बाइकों के भिड़ने से एक बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। संदीप पुत्र रमेश चन्द्र निवासी कोरारी खेड़ा हाल निवासी ओम नगर गुरुवार की शाम अपने अन्य दोस्तों के साथ दो बाइक से मैनपुरी की ओर से शिकोहाबाद आ रहे थे। मैनपुरी रोड पर कुमार डेयरी के पास अचानक से आगे चल रहे संदीप की बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वहीं पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी उनसे टकरा गई। हादसे के दौरान युवक का सिर डिवाइडर से टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।दूसरी बाइक सवार भी मामू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.