Firozabad News: बाइक के रौंदने से खेत पर जा रहे किसान की मौत
फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- Firozabad News: जसराना क्षेत्र में शनिवार देर शाम खेत की रखवाली करने जा रहे किसान को बाइक ने रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गांव नगला कल्यान निवासी 40 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र तिलक सिंह शनिवार रात नौ बजे अपने खेत की रखवाली करने के लिए जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार से दौड़ती बाइक ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर सड़क किनारे गिर पड़ा। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर बाइक सवार वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे ट्रामा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.