Firozabad News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्री घायल
फिरोजाबाद, अगस्त 30 -- Firozabad News: नारखी थाना क्षेत्र के गढ़ी छत्रपति निवासी 45 वर्षीय बल्ले गुप्ता पुत्र रामदास गुप्ता उसायनी स्थित वैष्णोदेवी धाम पर कॉस्मेटिक सामान का फड़ लगाते हैं। रविवार को वे अपनी पुत्री वैष्णवी के साथ स्कूटी से वैष्णोदेवी धाम जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए। यह देखकर बाइक सवार वहां से भाग गया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.