Firozabad News: बांके बिहारी मंदिर की दान पेटी से नकदी चोरी
फिरोजाबाद, जुलाई 26 -- Firozabad News: रसूलपुर थाना क्षेत्र के गांव मोढा स्थित बांके बिहारी मंदिर में शनिवार देर रात चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। चोर मंदिर की दान पेटी में रखी करीब दो से तीन हजार रुपये की नकदी ले गए। घटना का पता उस समय चला जब रविवार सुबह श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। जानकारी होने पर श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मंदिर में चोरी होने के बारे में सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.