Firozabad News: बड़े भाई की ससुराल जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 2 -- Firozabad News: शनिवार रात बड़े भाई की ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक और साले को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें ट्रामा सेंटर लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना टूंडला के गांव मोहम्मदाबाद निवासी 26 वर्षीय सुनील पुत्र हाकिम सिंह शनिवार रात अपने बड़े भाई हाकिम सिंह के साले नितिन पुत्र उदयवीर सिंह निवासी नगला भाट थाना मक्खनपुर के साथ उसके घर नगला भाट जा रहा था। उसी दौरान रूपसपुर के निकट हाईवे पर फिरोजाबाद की तरफ से जा रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। सिर में चोट लगने से सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख चालक वाहन लेकर भाग गया। उन्हें घायल अवस्था में पड़ा देखकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.