फिरोजाबाद, अगस्त 5 -- Firozabad News: शिक्षाधिकारियों की सख्ती के बाद भी कई स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही की आदत नहीं सुधर रही है। गढ़ी छत्रपति में स्थित परिषदीय स्कूल में बुधवार को बीएसए निरीक्षण करने पहुंचे तो यहां पर कई शिक्षिकाएं गैरहाजिर थी। रजिस्टर में किसी के हस्ताक्षर भी नहीं हुए थे। वहीं बच्चों को पढ़ाते हुए बीएसए ने जब बातों-बातों में शिक्षकों के संबंध में पूछा तो बच्चों ने शिक्षकों की पोल खोल दी। बच्चों ने स्पष्ट कहा कि अक्सर स्कूल में शिक्षक देर से आते हैं। स्कूल के स्टाफ पर विभाग द्वारा कार्रवाई तय मानी जा रही है। बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार ने मल्टी स्टोरी स्कूल काशीराम कॉलोनी गढ़ी छत्रपति का सुबह साढ़े नौ बजे निरीक्षण किया। स्कूल के निरीक्षण के वक्त शिक्षिका राधा, सपना, पूनम एवं शिक्षामित्र दीपशिखा अनुपस्थित मिले। उपस्...