Firozabad News: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, मंगलामुखी पहुंचे थाने
फिरोजाबाद, अक्टूबर 4 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नौशहरा में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घायल पक्ष एक मंगलामुखी का रिश्तेदार होने पर आरोपयों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलामुखी थाने पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अकरम पुत्र असलम निवासी नौशहरा की बेटी का पड़ोस में रहने वाले आबिद के बेटे से झगड़ा हो गया। दोनों के बीच में मारपीट हो गई। जब अकरम शिकायत लेकर आबिद के घर पहुंचा तो आरोपी, उसके परिजनों ने उसके साथ गाली गलौज की तथा दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव होने से गांव में भगदड़ मच गई। इधर अपने रिश्तेदार अकरम की सूचना पर मंगलामुखी सपना अपने साथ में अन्य मंगलमुखी को लेकर घायल अकरम के साथ थाने पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.