Firozabad News: बच्चे ने तोड़े जामुन, दबंगों ने घर में घुस बोला हमला
फिरोजाबाद, अगस्त 14 -- Firozabad News: थाना अरांव के एक गांव में जामुन तोड़ने को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। महिला के बच्चों पर जामुन तोड़ने का आरोप लगाते हुए मारपीट की। थाना अरांव पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना अरांव के गांव कुढीना निवासी रेशमा का कहना है कि कि 16 जून की शाम सात बजे वह अपने घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान गांव के ही मुनेश, सुमन एवं रामकिशोर हाथों में लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आए। घर में आते ही उन्होंने कहा कि तेरा (रेशमा) लड़का अनमोल जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ता है। आज हम तेरे लड़कों को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। आरोप है कि जब रेशमा ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने अनमोल के साथ मारपीट की। दो वर्ष के बेटे मुनेश को करन ने उठा कर फेंक दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.