Firozabad News: बगैर मान्यता संचालित स्कूल पर डाला ताला
फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: प्रशासन की सख्ती के बाद भी कई लोग चोरी-छिपे बगैर मान्यता के स्कूलों का संचालन करने से बाज नहीं आ रहे। शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी नारखी ने मुईद्दीनपुर में एक स्कूल पर छापा मारा। स्कूल संचालक मान्यता संबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। बीईओ ने स्कूल की छुट्टी कराने के साथ अपने सामने बच्चों को घर भिजवाया। वहीं स्कूल में ताला लगवा दिया। थाना नारखी क्षेत्र के मुईद्दीनपुर में संचालित बगैर मान्यता स्कूल पर शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी नारखी उपेंद्र सिंह ने छापा मारा। मां पीताबंरा देवी विद्यालय के नाम से संचालित स्कूल के बाहर कहीं पर बोर्ड भी नहीं था। खंड शिक्षाधिकारी के यहां पहुंचते ही स्कूल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल में बने हुए कक्षों में बच्चे बैठे हुए थे तथा शिक्षक पढ़ा रहे थे। बीईओ ने जब स्कूल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.