Firozabad News: बंटवारे के विवाद में वृद्ध को लगी गोली, बेटे पर आरोप
फिरोजाबाद, अगस्त 2 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के गांव नगला कन्हीं में रविवार की सुबह मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक वृद्ध को गोली लग गई। परिजनों ने आनन फानन में बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। बुजुर्ग ने बेटे पर ही गोली मारने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए कहा है कि बुजुर्ग ने खुद पर गोली चलाई है। रविवार की सुबह जयवीर सिंह 70 पुत्र मलखान सिंह निवासी नगला कन्ही के बेटे घर का बंटवारा करने के लिए दीवार लगा रहे थे। बेटे के दीवार लगाने का वृद्ध विरोध कर रहा था। आरोप है कि इसी को लेकर उनके बीच में विवाद हो गया। घर में झगड़े से वृद्ध बहुत आहत हो गया। विवाद के दौरान अचानक से गोली चली तथा बुजुर्ग के चेहरे पर लग गई। इससे वृद्ध घायल हो गया। वृद्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.