Firozabad News: फैक्ट्री में भट्ठी लीक होने से लगी आग, मची अफरा-तफरी
फिरोजाबाद, सितम्बर 22 -- Firozabad News: टूंडला थाना क्षेत्र स्थित एक ग्लास फैक्ट्री में सोमवार रात भीट्टी लीक होने से आग लग गई। गर्म कांच का लाबा फैलने से श्रमिकों में खलबली मच गई। श्रमिक और कर्मचारी फैक्ट्री में उपलब्ध संसाधन से आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। सूचना मिलने पर फायर सर्विस के जवान दो दमकल लेकर मौके पर पहुंच गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राजा का ताल पर आलोक ग्लास के नाम से फैक्ट्री है। सोमवार रात नौ बजे भट्ठी लीक होने से गर्म कांच फैलने लगा। यह देखकर श्रमिकों ने फायर हाईड्रेंट और इंस्टीग्यूसर से आग बुझाने लगे। श्रमिकों ने फैक्ट्री स्वामी को जानकारी दी। श्रमिकों ने गर्म कांच को फैलने से तो रोक लिया लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। इसके बाद फैक्ट्री स्वामी ने फायर स्टेशन पर भट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.