Firozabad News: फैक्ट्री कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 30 -- Firozabad News: थाना दक्षिण के गांव लालऊ निवासी सोनू पुत्र बुद्धसेन जलेसर रोड स्थित क्लासिक ग्लास फैक्ट्री में चार दिन पूर्व फैक्ट्री में गर्मी से कर्मचारी को ब्रेन हेमरेज हो गया। उसे प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया था। शनिवार देर शाम चिकित्सकों ने परिजनों से कहा था कि अब उसका मस्तिष्क काम नहीं कर रहा है, इसलिए अब घर ले जाइए। शनिवार दोपहर में मौत हो गई। रविवार को इस मामले में सेवायोजक पक्ष से परिजनों का समझौता हो गया है। इस बीच फैक्ट्री का कर्मचारी वहां पहुंच गया था और परिजनों को फैक्ट्री स्वामी द्वारा आठ लाख रुपये देने के साथ पत्नी को हर माह मानदेय देने की बात कही थी। परिजनों ने हंगामा करते हुए कर्मचारी को पकड़ लिया था। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद मामला शांत हो सका था।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.