फिरोजाबाद, नवम्बर 2 -- Firozabad News: थाना नगला खंगर क्षेत्र के एक गांव से लौट रहे वृद्ध और चालक को स्टेशन रोड पर आधा दर्जन लोग फिल्मी अंदाज में उठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि कि किसी दूसरे जनपद की पुलिस पकड़कर अपने साथ ले गई। परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए है। जय प्रसाद यादव 70 निवासी नगला गिरधारी थाना लाइनपार फिरोजाबाद अपनी पत्नी, कार चालक अभिमन्यु के साथ अपने घर से थाना नगला खंगर क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां गए थे। वह सोमवार की शाम कार से लौट रहे थे। जब उनकी कार विशाल मेगा मार्ट के पास पहुंची तो पत्नी किसी काम से नीचे उतर गई।

कार सवार लोगों ने वृद्ध और चालक को ले गए इसी दौरान एक कार में सवार आधा दर्जन लोग आए और कार सवार चालक, वृद्ध को कब्जे में लेकर दूसरी कार में ले गए। जब महिला कार के पास पहुंची तो कार में पति, चालक को न पाक...