फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- Firozabad News: थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव कोरारी खेड़ा में जेठ ने खेत से घास काटने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला के सिर में कुल्हाड़ी से कई बार प्रहार कर हत्या कर दी। महिला की हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में तीन टीमों को लगाया है। सोनी (40) पत्नी संदीप कश्यप निवासी कोरारी खेड़ा थाना नगला खंगर का अपने ताऊ ससुर के बेटे नेपाल सिंह (45) पुत्र जगदीश सिंह से विवाद हो गया। नेपाल सिंह ने सोनी को अपने खेत से घास काटने के लिए मना किया था लेकिन सोनी नहीं मानी और पशुओं के लिए घास काटकर ले आई थी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि खेत पर ही नेपाल सिंह घर से कुल्हाड़ी लेकर आया और सोनी के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।कुल्हाड़ी स...