फिरोजाबाद, सितम्बर 4 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, फायर सर्विस विभाग को अग्निकांड जैसी आपदा के समय संसाधनों की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। शासन ने विभाग को वाटर बाउजर, फोम टेंडर और रेस्क्यू टेंडर की सौगात दी है। शासन ने 10 सितंबर तक उक्त गाड़ियां प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। जलेसर रोड निवासी संजीव अग्रवाल पुत्र राममूर्ति लाल बंसल आइसीटी के हॉल सेल डिस्ट्रीब्यूटर हैं। वह पिछले 15 साल से जलेसर रोड निवासी विजय अग्रवाल के मकान का बेसमेंट और भूतल को किराए पर लिए हुए थे। जिसमें लगभग पौने दो करोड़ का सामान रखा हुआ था। जबकि मकान के दूसरे फ्लोर पर विजय अग्रवाल की पत्नी प्रशांसा अपनी तीन पुत्री और एक बेटा के साथ रहती हैं। दूसरे फ्लोर पर ही उनकी किराने की दुकान का भी काफी मात्रा में सामान रखा हुआ था। 31 जुलाई की रात शॉर्ट सर्किट से गोदाम और मकान म...