Firozabad News: फर्जी जमानत लेने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
फिरोजाबाद, अक्टूबर 28 -- Firozabad News: मटसेना थाना पुलिस ने अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति और अनुचित आर्थिक लाभ कमाने के लिए गंभीर अपराधों में जिला जेल में बंद अपराधियों की धोखाधड़ी कर जमानत लेने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बार-बार अपराधियों की जमानत लेने पर पुलिस ने जांच की तो मामलों की परतें खुल गईं। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मटसेना थाना पुलिस को सूचना मिली कि गंभीर मामले में धोखाधड़ी कर जमानत लेने वाले जमानतदार किसी व्यक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रंधीर सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.