फिरोजाबाद, सितम्बर 1 -- Firozabad News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटला के अंतर्गत गांव फतेहपुरा में वायरल बुखार की सूचना मिलते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीएमओ के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में कैंप लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा विभिन्न प्रकार की जांच की गई। बुखार से संबंधित स्थिति की जानकारी नोडल अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी फोन के माध्यम से लेते रहे। पिछले कई दिनों से गांव में लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे थे। स्थिति गंभीर होने पर इसकी सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटला को दी गई तो सुबह होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष ने बताया क...