Firozabad News: फटकार से नाराज होकर छात्र ने नहर में कूदकर जान दी
फिरोजाबाद, अगस्त 1 -- Firozabad News: शिकोहाबाद। 25 जुलाई को पढ़ाई को लेकर परिवार द्वारा लगाई डांट फटकार से नाराज होकर एक छात्र घर से चला गया था। उसका शव सिरसागंज थाना क्षेत्र के सूरजपुर दुगमई के पास से बरामद हो गया। छात्र ने नाराज होकर नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त की। सिरसागंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। अंकुर उपाध्याय (17) पुत्र प्रदीप कुमार उपाध्याय निवासी लेवर कॉलोनी को परिवार ने 25 जुलाई को पढ़ाई को लेकर डांट फटकार दिया था। फटकार से नाराज होकर छात्र घर से कहीं चला गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद परिजनों ने उसकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.