Firozabad News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
फिरोजाबाद, सितम्बर 28 -- Firozabad News: बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। 15 माह पूर्व उसने प्रेम विवाह किया था। पिता ने पति सहित पांच ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिला आगरा के थाना बाह के गांव तरासो निवासी 25 वर्षीय शिवानी ने 15 माह पूर्व पुरा नीम डाटा निवासी अरविंद के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों छारबाग में रहते थे। रविवार रात शिवानी का शव कमरे में पंखे के कुंदे से लटका मिलने से ससुरालीजनों में अफरा तफरी मच गई। पिता का आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही पति सहित अन्य ससुरालीजन उससे एक लाख रुपये मायके से लाने के लिए कहने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पति और अन्य ससुरालीजनों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी एवं शव फंदे से लटका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.