फिरोजाबाद, जुलाई 20 -- Firozabad News: प्लॉट की खुदाई के दौरान एक युवक को घेरकर एक परिवार के लोगों ने मारपीट की। तमंचा दिखाकर डराया और फायरिंग करते हुए कहा कि अगर दोबारा प्लॉट की खुदाई के लिए आया तो जान से मार डालेंगे। मामले में थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर 12 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर रघुराज सिंह पुत्र ओसपाल निवासी गढ़ी लोकी नारखी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह अपने प्लॉट की नींव खोद रहा था। इसी दौरान तेजवीर, सत्येंद्र पुत्रगण राजवीर, दीपक, छोटू पुत्रगण तेजवीर, वीरेश, जयवीर पुत्रगण मुन्ना लाल, राजकुमार पुत्र विजय बहादुर, राहुल सिंह पुत्र सिंहपाल, आशू पुत्र सत्येंद्र, ममता देवी पत्नी सत्येंद्र, खुशबू पुत्र सत्येंद्र, अनीता पत्नी वीरेश निवासीण गढ़ी लोकी नारखी आए और हा...