फिरोजाबाद, सितम्बर 24 -- Firozabad News: थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने प्रेमी से शादी न कराए जाने से नाराज होकर गुरुवार को गांव के कुएं में आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा दी। युवती के कुएं में कूदते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में युवती के चाचा ने कुएं में उतरकर किशोरी को बाहर निकाला। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती की मां के साथ ही उसका प्रेमी उसे इलाज के लिए शिकोहाबाद अस्पताल लेकर आए जहां उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती शिकोहाबाद के एक कॉलेज में इंटर की छात्रा है। वह अपने गांव के ही एक युवक से प्रेम करती है। वह एक साल से एक दूसरे से प्रेम करते आ रहे हैं। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। जब युवती ने अपने पिता से अपने प्रेमी से शादी की बात ...