फिरोजाबाद, सितम्बर 22 -- Firozabad News: मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर और जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को होने वाली परेशानियों को लेकर हिन्दुस्तान ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद सुबह प्राचार्य ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने जानकारी लेते हुए चिकित्सकों और स्टाफ को फटकार लगाते हुए मरीजों की सही प्रकार से देखरेख और उपचार करने की चेतावनी दी। जिला अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को बेहतर रखने के लिए समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं। इसके तहत मरीजों को समय पर उपचार, साफ-सफाई, स्ट्रेचर और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाता है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर इन व्यवस्थाओं का पूरा लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। सुबह 11 बजे प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल ट...