Firozabad News: प्रधानी की रंजिश में हमला, पीड़ित पक्ष को भिजवाया जेल
फिरोजाबाद, जुलाई 3 -- Firozabad News: प्रधानी का चुनाव अभी दूर है, लेकिन गांव में प्रधानी की रंजिश शुरू हो गई है। प्रधानी के दावेदारों को रोकने के लिए घर पर भी हमला किया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में पिछली बार प्रधानी लड़ चुके प्रत्याशी के घर पर सिर्फ इसलिए हमला बोला गया कि वह इस बार फिर से प्रधानी की दावेदारी कर रहा था। पुलिस से सांठ-गांठ कर पीड़ित पक्ष के ही घायल को अस्पताल से गिरफ्तार करा कर जेल भिजवा दिया। पीड़ित पक्ष की पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना जसराना के अकबरपुर कुतकपुर निवासी शकुंतला देवी के पति पति राज बहादुर पिछले प्रधानी के चुनाव में प्रत्याशी थे तथा दूसरे नंबर पर रहे थे। आरोप है कि पति फिर से प्रधानी के चुनाव की तैयारी शुरू कर रहे थे। इस पर वर्तमान प्रधान के इशारे पर उनकी पार्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.