Firozabad News: प्रधानाध्यापकों को शिक्षकों की छुट्टी का लिखना होगा विवरण
फिरोजाबाद, जुलाई 15 -- Firozabad News: परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षक अब छुट्टी को लेकर मनमानी नहीं कर सकेंगे। सभी प्रधानाध्यापकों को स्कूल खुलने के 15 मिनट बाद उनसे संपर्क कर अनुपस्थिति के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए निधारित छुट्टी का अंकन संबंधित कॉलम में भरना होगा। लापरवाही करने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिले में 1400 से अधिक परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें सात हजार से अधिक शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और परिचारक तैनात हैं। इनमें से अधिक शिक्षक समय से स्कूल नहीं पहुंचते हैं। जबकि कुछ तो देरी होने के नाम पर प्रधानाध्यापकों को जानकारी ही नहीं देते हैं। अब बीएसए अनिल कुमार ने ऐसे शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशक और परिचारकों की मनमानी पर अंकुश लगाने का निर्णय लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.