Firozabad News: पॉक्सो एक्ट के दोषी को तीन साल का कारावास
फिरोजाबाद, सितम्बर 28 -- Firozabad News: एसएसपी आदित्य लांग्हे निर्देशन में खैरगढ़ थाना पुलिस द्वारा की गई गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप सोमवार को न्यायालय पीठासीन अधिकारी मुमताज अली (स्पेशल पॉक्सो) ने पॉक्सो एक्ट के दोषी अभियुक्त रंजीत कुमार पुत्र रामप्रताप निवासी प्रतापपुर को तीन साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 3000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड जमा नहीं करने पर एक माह 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियुक्त को सजा दिलाने में अभियोजक अवधेश कुमार भारद्वाज, विवेचक एसआई शैलेष सक्सैना, कोर्ट पैरोकार अजय कुमार का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.